ff E-Cooperative

प्रमुख सचिव

श्रीमती दीपाली रस्‍तोगी, आई.ए.एस. प्रमुख सचिव

म.प्र. शासन सहकारिता विभाग

पंजीयक

श्री मनोज कुमार सरियाम, आई.ए.एस. पंजीयक सहकारी संस्थाएं. म.प्र.

परिचय

सहकारिता विभाग, म.प्र.शासन द्वारा राष्ट्रीय सूचना केंद्र, भोपाल की सहायता से म.प्र. राज्य सहकारी पोर्टल 2.0 का संचालन किया जा रहा है, जहाँ लगभग 50000+ सहकारी समितियाँ पंजीकृत है| यह पोर्टल एन.आई.सी. डाटा सेंटर में होस्ट किया गया है| यह वेब पोर्टल सभी प्रकार की G2C, G2G एवं G2E सहकारी सेवाओं के लिए आईटी प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है| यह पुरे देश में सहकारी क्षेत्र की पहली पहल है, जिसमे सेवाओं के लिए एक मात्र आईटी प्लेटफार्म, 24x7 उपलब्धता, यूनिकोड कंप्लाईंट, एस.एम.एस. अलर्ट, वर्क-फ्लो आधारित सिस्टम, सिक्योर्ड लोगिन्स. रोल-बेस्ड फंक्शनालिटी उपलब्ध है| विभाग में 52 जिला कार्यालय, 52 सहायक पंजीयक (अंकेक्षण) कार्यालय, 10 संभागीय कार्यालय एवं भोपाल में मुख्यालय स्थित है| पोर्टल पर उपरोक्त समस्त कार्यालयों के लोगिन्स उपलब्ध है|

उद्देश्य और लक्ष्य

सर्वप्रथम यह पोर्टल कुछ विभागीय नियमित कार्यो के ऑटोमेशन के साथ वर्ष 2012 में शुरू किया गया था, इसके पश्चात समय के साथ सेवाओं में वृद्धि की गयी | पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभागीय सेवाओं को आमजनता तक एंड टू एंड ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाना है।

ऑनलाइन सेवाएँ

विभाग द्वारा इस वेब एप्लीकेशन के माध्यम से दी जानेवाली ऑनलाइन सेवाएँ निम्नानुसार है:-
सहकारी संस्थाओं की मूलभूत जानकारी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था। पब्लिक प्लेटफार्म पर सहकारी संस्थाओ की जानकारी उपलब्ध कराना। सहकारी संस्थाओं के पंजीयन की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध कराना। सहकारी समितियाँ वैधानिक रिपोर्ट वर्ष में एक बार ऑनलाइन प्रस्तुत करती हैं। प्रतिवर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट का ऑनलाइन एम्पनेलमेंट । शीर्ष/संभागीय/जिला स्तर पर पंजीकृत समस्त सहकारी संस्थाओं का ऑनलाइन अंकेक्षण आवंटन। सहकारी न्यायालयीन प्रणाली की मॉनिटरिंग की व्यवस्था। ऑडिट निर्गमन / ऑडिट शुल्क (लेवी) निगरानी प्रणाली। सूचना के अधिकार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग की ऑनलाइन व्यवस्था। पैक्स/विपणन सहकारी सस्न्थाओं की अचल सम्पतियों की जानकारी। गृहनिर्माण सहकारी समितियों की शिकायत- पंजीयन एवं निराकरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था। म.प्र. राज्य सहकारी अधिकरण में प्रचलित प्रकरणों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था।

पोर्टल के लाभ

पेपरलेस प्रक्रिया होने से प्रशासकीय खर्च एवं समय की बचत। 50000 से अधिक यूज़र लाभान्वित। अधिक पारदर्शी, दक्ष एवं सेवाओं को त्वरित प्रदाय करना। परियोजना की सुलभ मॉनिटरिंग। जन सामान्य तक सूचनाओं की आसान पहुँच। सोसाइटीयों/बैंक/अधिकारियों में जागृतता उत्पन होना। समितियों द्वारा सहकारी सेवाओं का जन-सामान्य के घर पहुच सुविधा।

तकनीकी समाधान अपनाया

प्रोटोटाइप मॉडल को अपनाया गया। सिस्टम 24x7 वेब सक्षम है। डेटाबेस - MS SQL ​​सर्वर 2012। एस.एस.आर.एस. ASP.NET 4.0. JavaScript. CSS. DHTML Jquery. सी-डैक पुश एस एम एस सेवा।

अधिनियम / नियम

अधिनियम

म.प्र. राजपत्र (असाधारण) दिनांक 11.01.2019 में प्रकाशित अधिसूचना म.प्र. सहकारी सोसाइटी (संशोधन) अधिनियम 2016 म.प्र. सहकारी सोसाइटी (संशोधन) अधिनियम 2015 म.प्र. स्वायत्त सहकारिता (निरसन) अधिनियम 2012 म.प्र. सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 म.प्र.राज्य सहकारी अधिनियम, 1962

नियम

प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिये सेवानियम सीसीबी सर्विस नियम

संपर्क करें

स्थान:

आयुक्त सहकारिता एव पंजियक सहकारी संस्थाऐ, मध्यप्रदेश विंध्याचल भवन, भोपाल।

5 + 5 =